फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जमीन हाथ से जाते देख बहू ने कर दिया ससुर का कत्ल

Wed, 01 Oct 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहाबाजार। जमीन का बैनामा करने से मना करने पर सरैयामाफी सिसई निवासी बुजुर्ग मलखा की हत्या कर दी गई थी। कौड़िया पुलिस ने बुधवार को ससुर के हत्या के आरोप में बहू गुड़िया देवी, सलहज कृष्णा देवी व दामाद रामनाथ चौहान को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सरैयामाफी सिसई निवासी हत्यारोपी बहू गुड़िया देवी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति रामरूप की करीब सात साल पहले मृत्यु हो गई। इसके बाद सास की भी मृत्यु हो गई। ससुर मलखा के सरैयामाफी कमलाजोत निवासी अपनी सलहज कृष्णा देवी से संबंध थे। ऐसे में बहू गुड़िया के साथ ही सलहज कृष्णा देवी व पैड़ी अजब सिंह निवासी दामाद रामनाथ चौहान मिलकर मलखा पर जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहे थे।
इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि मलखा ने जमीन बैनामा करने से मना कर दिया। छह सितंबर को रामनाथ चौहान के यहां से मलखा भोजन करके लौटे तो शराब के नशे में धुत थे। ऐसे में लड़खड़ाकर गिर गए। गुड़िया की बेटी ने बिस्तर पर लिटा दिया। मलखा के छोटे बेटे रामसूरत व उनकी पत्नी रामावती की घर पर मौजूदगी न होने से गुड़िया के साथ कृष्णा व रामनाथ चौहान ने मिलकर मलखा की हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद गुड़िया ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसमें हत्या की पुष्टि हुई थी। मलखा के छोटे बेटे रामसूरत की तहरीर पर गुड़िया समेत अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें