गोंडा में बेलसर के बरसड़ा में पिता को मुखांग्नि देने के बाद बेटी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। वृद्ध पिता की बीमारी से इलाज के दौरान मौत होने पर बेटी ने मुखाग्नि दिया। बेलसर के ग्राम पंचायत बरसड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह अध्यापक थे।
उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय बरसड़ा में हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद उनकी नौकरी छूट गई। लक्ष्मण सिंह की बेटी चांदनी सिंह कला स्नातक है। वह एक निजी स्कूल में अंशकालिक शिक्षिका है।
बीमारी के कारण लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई। चांदनी सिंह ने पिता लक्ष्मण सिंह को मुखाग्नि देकर समाज में बेटा बेटी के विभेद को समाप्त कर दिया। चांदनी सिंह ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। फर्क है समाज के सोचने के तरीकों में।