फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने बाप को दी मुखाग्नि, मिटाया बेटा-बेटी में भेद

विज्ञापन
गोंडा में बेलसर के बरसड़ा में पिता को मुखांग्नि देने के बाद बेटी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। वृद्ध पिता की बीमारी से इलाज के दौरान मौत होने पर बेटी ने मुखाग्नि दिया। बेलसर के ग्राम पंचायत बरसड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह अध्यापक थे।
विज्ञापन

उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय बरसड़ा में हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद उनकी नौकरी छूट गई। लक्ष्मण सिंह की बेटी चांदनी सिंह कला स्नातक है। वह एक निजी स्कूल में अंशकालिक शिक्षिका है।
विज्ञापन

बीमारी के कारण लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई। चांदनी सिंह ने पिता लक्ष्मण सिंह को मुखाग्नि देकर समाज में बेटा बेटी के विभेद को समाप्त कर दिया। चांदनी सिंह ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। फर्क है समाज के सोचने के तरीकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें