फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हैंडबॉल व बैडमिंटन के ट्रायल की तिथि घोषित

Sat, 01 Nov 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में छह से नौ नवंबर तक होगा। इसके लिए खेल निदेशालय ने जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन

हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि हैंडबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तीन नवंबर को होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल भी नेहरू स्टेडियम में चार नवंबर को होगा। दूसरी तरफ, पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रस्तावित है। यह प्रतियोगिता नौ से 11 नवंबर तक अलीगढ़ में होगी। इसके लिए छह नवंबर को जिला स्तरीय व सात को मंडल स्तरीय ट्रायल कराया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल सुबह 11 बजे से शुरू होगा। खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र संबंधी अभिलेख व आधार कार्ड लाना आवश्यक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें