फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखारीपुर-सकरौरा तटबंध पर खतरा, कटान की जद में आया स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। घटते-बढ़ते जलस्तर के बीच घाघरा ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। ऐली परसोली में भिखारीपुर-सकरौरा तटबंध व केवटाही मजरे में बना प्राथमिक विद्यालय कटान की जद में आ चुका है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम ऐली परसोली में घोड़हन पुरवा के सामने कटान शुरू हुई तो खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। धीरे-धीरे लोगों का जमावड़ा लगने लगा, लेकिन प्रशासन के लोग इस सबसे बेखबर रहे। बांध को बचाने के लिए बनाया गया लांचिंग अपरन का 4 मीटर हिस्सा नदी में समा गया, जिससे बांध पर कटान का खतरा बढ़ गया है।
बांध से नदी की दूरी महज डेढ़ मीटर ही शेष है। ग्रामीणों की मानें तो बांध सुरक्षित नहीं है सूचना के बाद बाढ़ कार्य खंड के अधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे और स्थानीय ठेकेदारों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। बांध पर बढ़े कटान के खतरे से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इस बाबत एसडीओ अमरेश सिंह ने बताया कि युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। बांध को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ऐली परसोली के केवटाही मजरे में बना प्राथमिक विद्यालय कटान की जद में आ गया है। घाघरा के मुहाने पर खड़ा यह विद्यालय अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। इस प्राथमिक विद्यालय अब घाघरा की दूरी महज ढाई मीटर रह गई है। कटान के खतरे को भांपते हुए अध्यापकों ने विद्यालय बंद कर दिया है, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें