फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से लगी आग, आठ घर राख

विज्ञापन
Cylinder explosion, eight houses destroyed - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बाबागंज (गोंडा)। कोनिया बनकट गांव के एक घर में सोमवार की सुबह गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे आठ लोगों के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। हालांकि सिलेंडर फटते ही परिवार के लोग घर से बाहर भागे। इससे कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट गांव के रहने वाले गोविंद के घर में परिवार की महिलाएं सोमवार की सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पूरे घर में आग लग गई। सिलेंडर फटते ही परिवार के सभी लोग घर से बाहर भागे। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। मगर जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने पड़ोस के रहने वाले आंधी, मस्तराम, शनिराम, देशराज, जंगली व गौतम के छप्पर के घर जलकर राख हो गए।
आग से सभी के गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में छत गवां चुके आठ परिवार के लोगों को खुले आसमान की नीचे रात गुजारनी होगी। आग की सूचना पर राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया है। जिसकी रिपोर्ट तहसील को भेजी है।

Cylinder explosion, eight houses destroyed- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें