फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बोलरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 31 Aug 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार–करनैलगंज मार्ग पर शनिवार सुबह बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। कौड़िया बाजार के अहियाचेत पूरेनिद्धि निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके पिता कृपाराम (58) कलवारी गांव में रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार सुबह साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी कलवारी गांव के पास सफेद बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कटरा बाजार इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक को बोलेरो समेत मौके से ही पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें