फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सोशल मीडिया पर चुनावी जंग में जुटे साइबर योद्धा

Tue, 25 Apr 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए दावेदार एड़ी चोटी का दम लगा रहे हैं। प्रत्याशी व समर्थक कड़ी धूप में घर-घर दस्तक देकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं उनके साइबर योद्धा सोशल मीडिया पर हवा बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों का जनसंपर्क व पार्टी के कार्यक्रमों की पल-पल की रिपोर्ट फेसबुक पर अपडेट की जा रही है। महिला दावेदारों के फेसबुक अकाउंट भले ही आरक्षण बदलने के बाद बने हों मगर कम ही समय में हजारों फॉलोवर्स जुड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रत्याशी व उनके समर्थक तत्कालीन नगर की सरकार की बुराइयों को दर्शाकर निकाय चुनाव जीतने के बाद नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने समेत विभिन्न वादों के साथ मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। सभी सोशल मीडिया पर मिल रहे लाइक व कमेंट की संख्या के आधार पर अपनी-अपनी जीत का दावा करते भी दिखाई दे रहे हैं।
निकाय चुनाव में सोशल मीडिया का सहारा लेने वाले कुछ प्रत्याशी अपने शुभचिंतकों व सहयोगियों को फोन कर सभी से अधिक से अधिक संख्या में लाइक, कमेंट व शेयर करने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया के मित्र भी प्रत्याशियों के प्रति अपना विश्वास जताकर किसी को भी निराश नहीं करना चाहते। वे प्रत्याशियों के द्वारा किए जा रहे वादों व घोषणाओं पर मुहर लगाते हुए लाइक व कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गोंडा की सीट महिला खाते में जाने के बाद दावेदारों ने पत्नी के नाम से फेसबुक अकाउंट बना लिया। कुछ ही समय में इनमें हजारों फालोवर्स जुड़ गए। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद पहले से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। नगर पालिका क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती थीं मगर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी रायचंदानी व निर्दल प्रत्याशी संध्या श्रीवास्तव का फेसबुक अकाउंट आरक्षण तय होने के बाद पब्लिक डोमेन में सक्रिय हुआ। कम ही समय में लक्ष्मी रायचंदानी के 7.2 हजार व संध्या श्रीवास्तव के 1.2 हजार फॉलोवर्स हो गए। जबकि उज्मा राशिद के 17 हजार से अधिक सोशल मीडिया फालोवर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें