गोंडा। अब सीयूजी नंबर डायल करते ही बसाेंं की लोकेशन आसानी से मिल सकेगी। परिवहन निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए देेवीपाटन क्षेत्र के चारोें डिपो के पूछताछ केंद्र के लिए सीयूजी नंंबर आवंटित कर दिए हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंंद कुमार ने बताया कि अभी तक बसों की लाेेकेशन जाननेे के लिए यात्रियों काे बस स्टेशन आना पड़ता था। इससेे उनका समय बर्बाद होेता था। बस स्टेशन पहुंचनेे पर पता चलता था, बस एक घंंटे बाद मिलेगी। इससे उन्हेेंं इंतजार करना पड़ता था। अब यात्रियों का इंंतजार खत्म होे गया। निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए देेवीपाटन क्षेत्र के चारों डिपो के पूछताछ केंद्र के लिए सीयूजी नंंबर आवंटित किए गए हैं।
गोंडा डिपो के लिए 8726005910, बलरामपुर के लिए 8726005911, बहराइच के लिए 8726005912 व रुपईडीहा के लिए 7398104752 आवंटित किए हैं। इन नंबरों पर डायल करते ही बसों की लोकेशन मिल जाएगी। पूछताछ केंद्रों पर तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 6 बजे सेे दोपहर 2 बजेे तक, दोपहर दो बजे सेे रात 10 बजे तक व रात 10 बजेे से सुबह 6 बजे तक पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंंगे।