फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान ने पुलवामा शहीदों को दिया श्रद्धांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में इंकलाब फाउंडेशन की ओर से शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अविनाश सिंह के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान आरबी सिंह ने पुलवामा में अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। विश्वास फाउंडेशन के कवि मनीष सिंह ने कहा कि नमन हैं। उन वीर सपूतों को जिन्होंने राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राण दे दिए। भारत का कण कण इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा।
देश के युवाओं के लिए आप सदैव आदर्श रहेंगे। नेचर क्लब के अभिषेक दुबे ने कहा कि हम सभी युवाओं को वीर शहीदों के जीवन से सीख लेनी चाहिए। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने मांग की कि अर्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा मिले, क्योंकि वो हमारे देश को रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं।
विज्ञापन

हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि अर्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वन विभाग अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना के बदौलत ही हम चैन की नींद ले पाते है।
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के छात्रों व विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, संगठनों ने श्रद्धांजलि सभा मे अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभा में अनिल सिंह, अभिषेक दुबे, सत्यम मिश्रा, सरल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, मनीष सिंह, मुकेश तिवारी, रहमान वारसी, आफताब, सुरेश तिवारी, सत्यम सिंह व सैकड़ों युवा शामिल रहे।
पुलवामा हमले के शहीदों की याद में रविवार की रात नागरिकों ने मोमबत्तियां लेकर जुलूस निकाला। दो वर्ष पहले पुलवामा में आतंकी हमले में देश के कई जवान शहीद हो गये थे। नागरिकों ने हनुमान मंदिर के पास मोमबत्तियां जलाईं और जुलूस निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान फूलचंद्र गुप्ता, मुकेश कसौंधन, आशीष पांडेय, मोहित उपाध्याय, सूरज उपाध्याय, मुकेश सहित तमाम छात्र व नागरिक मौजूद रहे। वहीं वजीरगंज में जय हिंद परिषद (युवा ब्रिगेड) के मनकापुर विधानसभा प्रमुख आनंद तिवारी फौजी व उपाध्यक्ष सुधांशु तिवारी की अगुवाई में वजीरगंज कस्बे में पुलमावा अटैक के शहीदों को कैंडल मार्च करके श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

संगठन के मुख्य अतिथि अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की उपस्थिति में सैकड़ों युवाओं ने रविवार की देर शाम इलाहाबाद बैंक से वजीरगंज ब्लॉक के शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाल कर पुलमावा अटैक में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें