फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बांग्लादेश हिंसा के विरोध में उमड़ा जनसैलाब

Wed, 04 Dec 2024 11:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के गांधी पार्क में बांग्लादेशी हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित धरना-प्रदर्शन मे
विज्ञापन
गोंडा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हिंसा के खिलाफ मंगलवार को बांग्लादेशी हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, भाजपा, केंद्रीय दुर्गापूजा समिति, विद्यार्थी परिषद, लघु उद्योग भारती, मजदूर संघ सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों एकजुट होकर गांधी पार्क में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य वक्ता रविशंकर जी महाराज गुरुभाई ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियाें की ओर से किए जा रहे हमले, हत्या, लूट, आगजनी व महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक है। यह देख-सुनकर पूरा देश व समाज आक्रोशित और दुखी है।
आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीण कुमार ने कहा कि बांग्लादेश राजनीतिक षडयंत्र के दौर से गुजर रहा है। जिसमें वहां रहने वाले निर्दोष अल्पसंख्यक सनातन हिंदुओं के साथ ही सिख, बाैद्ध, जैन धर्म के आस्थावान नागरिकों पर भी हमले किए जा रहे हैं। वर्तमान की बांग्लादेश सरकार इसे रोकने की जगह केवल मूकदर्शक बनी हुई है। जिला प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में धन, धर्म व चरित्र की हत्या की जा रही है, जबकि हिंदू समाज पूरे विश्व में विद्या एवं शांति का संदेश देने वाला रहा है। किसी भी देश में हिंदुओं ने कभी अराजकता नहीं फैलाई। शांतिपूर्ण जीवन जीने के बाद भी बांग्लादेश में हिंदुओं की सामूहिक हत्या करना गलत है। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद कराने, इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्णदास को कारावास से मुक्त करने सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध करने की मांग की। इस दौरान गौरा विधायक प्रभात वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, राकेश वर्मा गुड्डू, शारदाकांत पांडेय, महेश नारायण तिवारी, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, अनिल पासवान, अकबाल बहादुर तिवारी, भूपेंद प्रकाश आर्य, शिवकुमार सोनी, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें