फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली रही क्रॉसिंग, निकल गई मालगाड़ी, हादसा टला

विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज रेलवे क्रासिंग खुले होने के कारण लगा जाम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-बाराबंकी रेल खंड पर शनिवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते बच गया। शनिवार की शाम करीब 3.50 बजे लखनऊ की ओर से मालगाड़ी गुजरने लगी, जबकि हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग खुली थी। लोगों का आवागमन हो रहा था। ट्रेन के हार्न बजाने से लोग तितर-बितर हुए और जिनके वाहन बीच में थे किसी तरह निकल कर क्रॉसिंग के मध्य से अलग हुए। यातायात कर रहे लोगों की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम 3:50 पर लखनऊ से गोंडा की तरफ जाने वाली एक मालगाड़ी इस क्रॉसिंग से क्रास होने लगी और रेलवे का गेट खुला का खुला रह गया। दोनों तरफ से तमाम वाहनों की भीड़ लग गई। बीच मे एंबुलेंस भी फंसी हुई थी। बिना गेट बंद हुए ट्रेन निकलने से लोग अचंभित हो गये। रेलवे कर्मियों की लापरवाही की वजह से एक बड़ी घटना भी घट सकती थी। इस संबंध में रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों से जब पूछा जाने लगा तो कोई मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं था। हालांकि इस मार्ग पर निकलने वाले लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
वहां मौजूद संजय कुमार, हरिद्वार प्रसाद, गंगाराम, बाबूराम, पूजा सिंह आदि ने बताया कि लोगों का आवागमन जारी था। उसी बीच ट्रेन आकर पास हो गई। ट्रेन का हॉर्न बजने पर लोग रुक गए गेट खुला रह गया। एरिया मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि यह संभव ही नहीं है कि गेट बंद किए बिना ट्रेन गुजर जाए। उन्होंने बताया कि सभी गेट आटो लाक होते हैं। जब गेट लाक होता है तभी सिग्नल मिलता है। फिर भी यदि किसी तकनीकी खामी से कुछ हुआ है तो जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें