फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मैजापुर-करनैलगंज के बीच 19 दिन बंद रहेगी क्रॉसिंग

Thu, 12 Nov 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मैजापुर-करनैलगंज रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 279 से 12 नवंबर से 30 नवंबर तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से यहां लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि लखनऊ-गोंडा रेलखंड पर ट्रेनों की गति और आवृत्ति बढ़ाने के साथ ही रेल और सड़क यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने तक संबंधित रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक रेलवे क्रॉसिंग संख्या 277 और 280 का उपयोग कर वैकल्पिक रास्ते से आवागमन कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग अपनाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें