थाना नवाबगंज क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के मजरे सरायहर्रा व कल्याणपुर गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से 20 हजार रुपए नकदी समेत छप्पर के सात घर जलकर राख हो गए। वहीं खोड़ारे थाना क्षेत्र के ड्यूलीडीह गांव में आग लगने से छप्पर के दो घर जलकर राख हो गए। आग से 157 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह रामलौटन के घर में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग की लपटों ने पड़ोस के मस्तराम, बब्बू, अक्कू व तिलकराम के छप्पर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग से रामलौटन की 20 हजार रुपए नकदी, अनाज, कपड़े समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ने आग से 50 हजार रुपए की संपति का नुकसान बताया है। दूसरी घटना में कल्याणपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद अनाम यादव के छप्पर के घर में आग लग गई। आग की लपटों में पड़ोस के रहने वाले रामबचन यादव का भी छप्पर का घर जलकर राख हो गया।
हलका लेखपाल रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि आग से 40 हजार रुपए की संपति का नुकसान हुआ है। तीसरी घटना में खोड़ारे थाना क्षेत्र के ड्यूलीडीह गांव में शुक्रवार की शाम आग लगने से रामअजोर व माजा के घर जलकर राख हो गए। आग से दस हजार रुपए की संपति का नुकसान हुआ है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के मन्नीपुर पूरे तिवारी गंाव में शुक्रवार की दोपहर बाद अज्ञात कारणों से गेंहू के खेत में लगी आग से रज्जाक, जैतूना, पार्वती, दिलीप, दिनेश, सवित्री देवी, राजाराम, चंद्रभूषण, रामसेवक, सुरेंद्र, संतोष मोहम्मद खलीक व बृजेश की 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद अज्ञात कारणों से शीतला प्रसाद के गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे उसकी तीन बीघा, पड़ोस के कृष्णाप्रसाद की चार बीघा, कृष्णराम, जगदीश, सूर्यपती, अनिरुद्ध प्रकाश व आशीष की दो-दो बीघा तथा ओमप्रकाश की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के ड्यूलीडीह गांव में शुक्रवार की दोपहर लगी आग से महेन्द्र, भगौती, संतोष, मनीराम, रामअजोर व हीरालाल की 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। थाना परसपुर क्षेत्र के आंटा गांव के मजरे भोंदूपुरवा में शुक्त्रस्वार की दोपहर शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गांव के गेहूं के खेत में आग लग गई।
आग से उदयप्रताप सिंह, अभयप्रताप सिंह, गिरजा सिंह, रवीन्द्र सिंह, व लालती सिंह का दो-दो बीघा तथा वेदप्रकाश सिंह का तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खरगूपुर थाना क्षेत्र के असिधा गांव व बैदोरा गांव के बीच के अचानक आग लग गई। इसमें असिधा गांव के नरेंद्र कुमार पांडेय का चार बीघा गेहूं जल गया।
नरेंद्र के खेतके बगल बैदौरा बाजार पांडेय पुरवा निवासी अमरनाथ का छह बीघा गेहूं जल गया। इसी गांव के निवासी रक्षाराम यादव का एक बीघा गेहूं जल गया। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के भिटौरा गांव में बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से महफूजर्रहमान के गेहूं के खेत में आग लगने से 2 बीघा गेहूं की फ सल जल गई।
ऐलनपुर ग्रंट में राम बरन वर्मा का 2 बीघा गन्ना व राम लोचन की एक बीघा गेहूं की फ सल जलकर खाक हो गई। आग से साढ़े छह लाख रुपये की फसल का नुकसान होने का अनुमान है।