फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर में घुसा मगरमच्छ

Tue, 26 Sep 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज के कटरा भोगचंद गांव में घर से पकड़ा गया मगरमच्छ। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज ब्लॉक के कटरा भोगचंद टेढ़िया पुल के पास सोमवार रात करीब 12 बजे एक मगरमच्छ टेढ़ी नदी से निकलकर सालिकराम यादव के घर में घुस गया। मगरमच्छ देखते ही घर में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव ने वन विभाग व सरयू घाट पुलिस चौकी पर सूचना दी।वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ को टिकरी जंगल की समदही नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम में क्षेत्रीय वनाधिकारी विनोद नायक, प्रभात, वन दरोगा अरुण तिवारी, आज्ञाराम मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें