मंडलीय क्रीड़ा समिति पर्यवेक्षक संजय सिंह ने बताया कि फातिमा कॉलेज, रघुकुल विद्यालय, रोज इंटर कॉलेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिपुर व यूपीएस मोकलपुर के कुल 50 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की। बालिका संवर्ग में फातिमा कॉलेज की टीम ने रघुकुल विद्यापीठ को 10 के मुकाबले 2 पॉइंट से हराकर जीत का परचम लहराया है। जबकि बालक वर्ग में फातिमा कॉलेज और रघुकुल विद्यापीठ के बीच हुआ कांटे का मुकाबला दोनों टीमों के 12-12 अंक मिलने से टाई हो गया। आखिर में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बालकों की तरफ से सात्विक सूर्यप्रताप, कनिष्क तो बालिकाओं में निशिका आर्य हिमांशी, सृष्टि, तृप्ति ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम को ट्राफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बिजेता टीम अब आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करेगी।