फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तालाब से आठ दिन बाद पकड़ा गया मगरमच्छ

Mon, 22 Jul 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में नवाबगंज के टिकरी तिवारीपुरवा गांव के तालाब से पकड़ा गए मगरमच्छ के साथ रेस्क्यू टीम। -
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज क्षेत्र के टिकरी गांव के तिवारीपुरवा के तालाब से आठ दिन बाद मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने रविवार को पकड़ लिया। गांव के लोग तालाब में मगरमच्छ होने से दहशत में थे। मादा मगरमच्छ ने आठ दिन में दो कुत्तों और दो बछड़ों को निवाला बना लिया था। बीते 14 जुलाई को गांव के ही अखिलेश ने इस मगरमच्छ को देखा था। जिसकी सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक ने जांच कर रिपोर्ट तैयार की। लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने की कोई कवायद नहीं की। इस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

डीएम ने डीएफओ को निर्देश भी दिए कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए मगरमच्छ को तालाब से निकलवाएं। रविवार को आठवें दिन सुबह 11:30 बजे वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाव से जाल बिछाकर रेस्क्यू शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम मगरमच्छ को जाल में फंसाने में कामयाब हो पायी। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर गांव वालों ने राहत की सांस ली। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ तालाब के किनारे जमा रही। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा अरुण कुमार तिवारी, विजय निषाद, श्रवण निषाद, परशुराम निषाद, श्रीकिशुन निषाद और शत्रुहन निषाद शामिल रहे।

वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक ने बताया कि मगरमच्छ मादा है, जिसकी लंबाई नौ फिट है। मगरमच्छ का वजन लगभग 260 किलोग्राम है। मगरमच्छ को सरयू नदी में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम को 12 हजार रुपये इनाम दिया गया है। इस टीम ने बीते साल भी दो मगरमच्छों का रेस्क्यू किया था। टिकरी गांव के इस तालाब के आसपास कोई बड़ा जलाशय या झील नहीं है, ऐसे में यहां मगरमच्छ के आने की अभी जांच हो रही है।
विज्ञापन

गांव के तालाब में मगरमच्छ होने की जानकारी से लोग दहशत में थे। मगरमच्छ के पकड़े जाने की खबर पर तालाब के किनारे सैकड़ों लोग जुट गए।लोगों ने मगरमच्छ के साथ सेल्फी ली और फोटो-वीडियो भी बनाया। भीड़ नियंत्रित करने में वन विभाग के कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें