गोंडा। बाल विकास व पुष्टाहार विभाग से बच्चों को मिलने वाले पोषाहार पर संकट के बादल हैं। 25 जून के बाद बिना फेस प्रमाणीकरण वाले लाभार्थियों नहीं इसका लाभ नहीं मिलेगा। डीपीओ मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि पंजीकृत पात्र लाभार्थियों का डाटा पोषण ट्रैकर एप में फीड किया गया है।
वर्तमान समय में एप पर 1,95,699 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इसके सापेक्ष 36,873 लाभार्थियों ने ही फेस एवं आधार प्रमाणीकरण करवाया है। शासन की ओर से सख्त निर्देश है कि 25 जून तक सभी लाभार्थियों का फेस प्रमाणीकरण पूरा हो जाए। प्रति आंगनबाड़ी को 10 फेस प्रमाणीकरण का लक्ष्य दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव में शिविर लगा रही हैं। जिन लाभार्थियों का 25 जून मई तक फेस प्रमाणीकरण पूरा नहीं हो जाएगा, उन्हें पोषाहार नहीं मिलेगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
पसका (गोंडा)। परसपुर विकासखंड मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। सुपरवाइजर साधना साहू ने बताया कि कार्यकर्ताओं को तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों को रुचिकर व खेल-खेल में शिक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रियाजुद्दीन ने कहा कि छह वर्ष तक की आयु में बच्चों का मानसिक विकास 85 से 90 प्रतिशत तक हो जाता है। ऐसे में उन्हें रुचिकर खेलो व रुचिकर शिक्षा से जोड़ा जाना चाहिए। इस अवसर पर पुष्पा मिश्रा, गीता, मालती, कुसुम, गुड़िया, किरण, पिंटू वर्मा, रिंकी, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।