फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी जल्द जाएंगे जेल

Thu, 12 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी प्रदीप कुमार यादव ने जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति पर मुहर लगा दी है और पुलिस, राजस्व व आबकारी विभाग के अधिकारियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के माफियाओं की सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में अपराध की समीक्षा करते हुए डीएम व एसपी ने सभी एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों कड़े निर्देश दिए हैं कि जनपद के पशु माफियाओं, वन माफियाओं, अवैध शराब माफियाओं, जिला बदर अपराधियों, खाद्यान्न माफियाओं, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों, साम्प्रदायिक सौहार्र्द बिगाड़ने वाले लोगों सहित गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों, दंगाइयों या अराजक तत्वों को सह देने वाले लोगों की सूची एक सप्ताह के भीतर हर हाल में उपलब्ध करा दें तथा ऐसे लोगों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर व एनएसए के तहत कार्यवाही कर 15 दिन के भीतर जेल भेजना सुनिश्चित करें।

एसपी प्रदीप यादव ने थानाध्यक्षों के ढुलमुल रवैये पर बैठक में ही कई थाना प्रभारियों की जमकर क्लास लेते हुए सुधर जाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि थानावार सांप्रदायिक लोगाें का चिन्हांकन कर लें और पिछले पंाच वर्षों के दौरान दुर्दांत अपराधों एवं अपराधियों की हिस्ट्री खंगालें तथा पता करें कि अपराधी कहां है और आज कल क्या कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि सभी थानों के व्हाट्स एप ग्रुप शुक्रवार शाम तक बन जाएं और इसमें संबंधित थाना क्षेत्रों के व्यापारी, नेता, विभिन्न संगठनों के लोग, सम्भ्रान्त व्यक्ति, ग्राम प्रधान व अन्य सक्रिय लोगों को रूप में जोड़ें और सोशल मीडिया के जरिए क्षेत्र की घटनाओं पर निगरानी रखें।

एसपी ने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटना हुई तो संबंधित एसओ को सीधे निलंबित किया जाएगा। अवैध व नकली शराब के विरुद्ध अब तक प्रभावी कार्यवाही न करने पर डीएम ने बैठक में ही जिला आबकारी अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और 15 दिन का समय देते हुए निर्देश दिए हैं कि यदि अवैध शराब और नकली शराब के विरुद्ध कार्रवाई नहीं दिखी तो वे उनके खिलाफ  कार्यवाही कर देगें।

बैठक में एडीएम त्रिलोकी सिंह, एएसपी आरके सिंह, एसडीएम सदर अविनाश कुमार, एसडीएम करनैलगंज अनिल मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी निरंकारनाथ पांडेय व सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें