फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

Mon, 07 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश और माैके पर पड़़ी बाइक व तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल - फोटो : File photo
विज्ञापन
गोंडा। शराब की दुकान के सेल्समैन से 70 हजार रुपये की लूट के मामले में वांछित बदमाश यश प्रताप सिंह से रविवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से 19,500 रुपये, बिना नंबर की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुल्लापुर की ओर से बिना नंबर की बाइक से एक बदमाश आ रहा है। लालपुर खालसा तिराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
सीओ ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम यश प्रताप सिंह निवासी ऐली परसौली, उमरीबेगमगंज बताया। उसने चार सितंबर की रात रुद्रपुर विशेन स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन अंकित गुप्ता निवासी बालपुर से हुई 70 हजार रुपये की लूट में अपने चार साथियों के साथ शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी यश के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश और माैके पर पड़़ी बाइक व तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल- फोटो : File photo

मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश और माैके पर पड़़ी बाइक व तमंचा। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल- फोटो : File photo

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें