फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का गला काट रेल ट्रैक पर फेंका शव

Mon, 22 May 2017 11:06 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर से रात में घूमने निकले युवक की अज्ञात हत्यारों ने गला रेतकर हत्या कर दी। युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है। मौके पर पहुंचे एसपी ने खुद फोरेंसिक टीम के साथ वारदात की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मृतक की शादी अभी एक सप्ताह पहले कस्बे में ही हुई थी। परिवारीजनों ने मोहल्ले के एक युवक पर संदेह जताया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर नगर के मोहल्ला पुरानी बाजार पूरब टोला निवासी हाशिम (26) पुत्र कुतबुल्ला रविवार रात करीब 9.30 बजे घर से खाना खाने के बाद बाहर घूमने निकला था। देर रात तक हाशिम घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसकी तलाश करने निकले लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे हाशिम का शव पाया गया। मृतक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। परिवारीजनों के मुताबिक हाशिम मुंबई में रहकर नौकरी करता था। करीब 15 दिन पूर्व हाशिम घर आया था। एक सप्ताह पूर्व हाशिम की मोहल्ले में ही शादी हुई थी।

 हाशिम की हत्या क्यों और किसने की इस बात का सही जवाब परिवारीजन नहीं दे पा रहे हैं। मृतक के पिता ने आशंका जाहिर की है कि करीब तीन दिन पूर्व मोहल्ले के ही रिजवान उर्फ गूंगे से उसके बेटे का मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। पिता की आशंका पर पुलिस आरोपी युवक रिजवान उर्फ गूंगे की तलाश कर रही है।

मौके पर पहुंचे एसपी अभिषेक सिंह गोंडा तथा बलरामपुर जनपद की फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वॉयड क साथ मामले की छानबीन की है। एसपी ने सीओ जेआर गौतम तथा एसओ तुलसीपुर आरएस त्रिपाठी को मामले की गहन छानबीन कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश भी दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसओ ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक के पिता ने मोहल्ले के ही रिजवान उर्फ गूंगे पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। गूंगे को शीघ्र ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। उधर युवक की हत्या से परिजन हतप्रभ है। घर के लोगों का कहना है कि मृतक की किसी स्थानीय व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता था। ऐसे में निर्मम हत्या ने परिवार को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें