फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल की पटरी पर मिला युवक का शव

Sun, 26 Mar 2017 11:29 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा रेलवे स्टेशन के निकट खपरीपारा गांव के पास अप रेलवे लाइन पर एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। छपिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। घटना शनिवार की रात साढ़े नौ बजे की है।
विज्ञापन


मसकनवा रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर पश्चिम खपरीपारा गांव के पास अप रेलवे लाइन पर एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक का एक पैर कटा हुआ और सिर में गंभीर चोटे थीं। आसपास के लोगों द्वारा सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी।

एसओ छपिया हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि युवक के पास मिले मोबाइल के नम्बरों पर बात करने पर युवक की पहचान आशीष सिंह पुत्र रघुनन्दन निवासी ग्राम चेतरा थाना पैकोलिया जिला बस्ती के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जिसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी गयी। युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें