कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी गांव ने शनिवार को देर रात दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोरों ने लाखों रूपये नगदी सहित लाखों के जेवरात व लाखों का सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
क्षेत्र के राजा गांव खरौनी निवासी सुग्रीव सिंह पुत्र स्व. सैदनाथ सिंह के यहां शनिवार की देर रात घर के पीछे से बाउंड्री फांद कर पिछला दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गए और बक्से में रखे दो लाख बीस हजार नगदी सहित लाखों के सोने व चाँदी के जेवरात सहित दो बड़े बक्से व एक छोटे बक्से भी उठा ले गए। जिसमें लाखों का सामान रखे थे। इसकी जानकारी सुबह जब उनका लड़का जयविंद सिंह सुबह उठ कर कमरे से निकल कर आंगन में आये तो देखा कि बगल के कमरे की लाईट बुझी हुई थी और दरवाजा टूटा हुआ था। जब लाईट जला कर कमरे में गया तो देखा कि सभी बक्सों व अटैची ताले टूटे हुए है। दूरभाष से पुलिस को सुचना दी गई। मौके पर पहुचीं पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वहीं क्षेत्राधिकारी रामलखन सरोज सहित डॉग स्क्वॉयड की टीम के साथ ही फिंगर प्रिंट की टीम भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए।