फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Mon, 10 Aug 2015 11:42 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के उमरिया बाजार गांव के पास एक युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और हत्यारों ने उसका शव गांव के पास ही धान के खेत में फेंक दिया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


युवक के भाई ने थाना कटरा बाजार में हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर अमरहा गांव के मजरा पूरे दुर्जन पुरवा के रहने वाले हरिराम गोस्वामी ने बताया कि उसका भाई सिपाहीलाल गोस्वामी (25) रविवार की दोपहर घर से निकला था, मगर देर रात तक घर नहीं लौटा। उसका शव सोमवार की सुबह थाना कटरा बाजार क्षेत्र के उमरिया गांव के पास कन्हैयालाल के धान के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


गांव वालों की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई के चेहरे व हाथ में चोट के निशान थे। हरिराम के मुताबिक सिपाहीलाल ने गांव के एक व्यक्ति के पास अपनी पत्नी के जेवर रखकर उससे रुपये लिए थे। परिवार के सभी लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उससे जेवर छुड़ाने को कहा गया।

हरिराम का आरोप है कि उसके भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को धान के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में हरिराम ने थाना कटरा बाजार में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना कटरा बाजार के उपनिरीक्षक उमेश बाजपेई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें