फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या, फोड़ी आंख

Sun, 11 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
युवती की हत्या के बाद गमगीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र के प्रानपुर गांव निवासी एक युवती की हत्या कर उसका शव पुआल से ढक दिया गया। रविवार की सुबह मानीचौका गांव के दक्षिण खलिहान में ग्रामीणों ने युवती का शव पड़ा देखा। हत्यारों ने युवती की दाहिनी आंख फोड़ दी और बायां कान भी काट लिया है। युवती के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ललिया थानाध्यक्ष रुदल यादव ने बताया कि शकीना उर्फ भकुरा (28) प्रानपुर गांव में अपनी बड़ी बहन की बेटी जैनब के साथ रहती थी। रविवार को सुबह जैनब ने बताया कि उसकी मौसी शकीना उर्फ भकुरा शनिवार की रात 12 बजे घर से चली गई थी।

सुबह पांच बजे मानीचौका गांव के दक्षिण खलिहान में गए लोगों ने शकीना का शव पुआल से ढका देखा। हत्यारों ने शकीना की दायीं आंख फोड़ दी तथा बायां कान भी काट लिया। शकीना की हत्या क्यों और किसने की, इस बात का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


शव के पास से पानी की बोतल तथा सिगरेट की डिब्बी भी मिली है। घटना की जानकारी पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवती के चाचा फारुख की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें