फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिला तो महिला को जलाकर मार डाला

Wed, 15 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
एकतरफा इश्क
विज्ञापन
लच्छीजोत गांव में दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक नहीं मिली तो पति संग मिलकर ससुराल वालों ने महिला को बुधवार की सुबह जलाकर मार डाला। महिला के हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में महिला के पिता ने कोतवाली देहात में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
कोतवाली नगर क्षेत्र के उम्मेदजोत गांव के रहने वाले रामसरन ने कोतवाली देहात में बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी जुबरा (25) की शादी दस साल पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के लच्छीजोत गांव निवासी राम अचल के बेटे वंशराज के साथ की थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये नकदी व बाइक की मांग को लेकर जुबरा को प्रताड़ित किया करते थे। जुबरा जब भी प्रताड़ना के बारे में बताती थी तो उसे समझा दिया जाता था।
विज्ञापन


रामसरन का आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक ने मिलने पर पति संग मिलकर ससुराल वालों ने बुधवार की सुबह जुबरा पर केरोसिन डालकर जला दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में रामसरन ने कोतवाली देहात में पति वंशराज, सास कमलेशा पत्नी रामअचल, अजय, अशोक पुत्र सीताराम, माती पत्नी सीताराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि रिपोट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें