फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के भाई के बीयर की दुकान पर मिली अंग्रेजी शराब

Sun, 19 Feb 2017 11:48 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
बरामद शराब - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भाई की बीयर की दुकान पर पुलिस टीम ने छापा मारकर अवैध रूप से बेची जा रही 94 सीसी अंग्रेजी व 15 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस मामले में उडन दस्ता प्रभारी की तहरीर पर वजीरगंज थाने में दुकान के सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।      
विज्ञापन

     
वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट कस्बे में प्रदेश के कृषि मत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भाई महेश सिंह के नाम से बीयर की दुकान का लाइसेंस है। तरबगंज क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रेम नरायण पांडेय ने इस दुकान पर अवैध रूप से अंग्रेजी और देशी शराब बांटे जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की थी।

इस शिकायत पर शनिवार देर शाम को तरबगंज के उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य ने फ्लाइंग स्क्वॉ यड टीम के प्रभारी महावीर वर्मा व क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद के साथ दुर्जनपुर घाट स्थित बीयर की दुकान पर छापा मारा। इस छापेमारी में दुकान से बीयर के अलावा 15 लीटर अवैध देशी शराब व 94 सीसी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


दुकान पर मौजूद सेल्समैन योगेन्द्र सिंह इसके संबंध में कोई भी जानकारी नही दे सका।  एसडीएम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वजीरगंज विनोद कुमार सिंह ने बरामद की गई अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया।

इस मामले में फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के प्रभारी महावीर वर्मा ने दुकान के सेल्समैन योगेन्द्र सिंह निवासी अचलपुर थाना वजीरगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एक अन्य मामले में एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने तरबगंज थाने के सामने एक दुकान में छापा मारकर अवैध रूप से बेची जा रही 50 लीटर देशी शराब बरामद की।

एसडीएम ने मौके से दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में तरबगंज थाना क्षेत्र के रेतादल गांव के रहने वाले अनिल कुमार,रामकुमार व संदीप के खिलाफ तरबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मौके से रामकुमार व संदीप को गिरफ्तार किया है।             
विज्ञापन

            
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें