फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 30 बोरी अनाज पकड़ा

Sun, 29 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ा गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक पिकअप पर लादकर गल्ला व्यवसायी के यहां ले जाया जा रहा 30 बोरी सरकारी अनाज शनिवार की रात ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम तथा पूर्ति निरीक्षक ने अनाज पुलिस के हवाले कर दिया है। संबंधित कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम पंचायत तुलसीपुर देहात के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बब्लू ने बताया कि गांव का कोटेदार राकेश कुमार काफी समय से गरीबों के अनाज की कालाबाजारी कर रहा था। शनिवार की रात राकेश गरीबों के कोटे का 30 बोरी अनाज गल्ला व्यवसायी के यहां बेचने की फिराक में था।

अनाज को पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा था। इसी बीच ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसडीएम तुलसीपुर केएन गुप्ता तथा पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार पाल को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने सरकारी राशन लदी पिकअप को कब्जे में लेकर तुलसीपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गाड़ी में 20 बोरी गेेहूं तथा 10 बोरी चावल लदा है। मामले की छानबीन की जा रही है। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही कोटेदार के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

वहीं, रविवार को तुलसीपुर पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री का ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने मंत्री को कालाबाजारी करने वाले कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र भी सौंपा। मंत्री ने ग्रामीणों को मामले में कठोर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें