फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2015 11:17 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा पुलिस ने बीती देर शाम चेकिंग के दौरान बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों के पास से चोरी की एक बाइक व उनकी निशानदेही पर तीन बाइकों के साथ ही बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष छपिया आलोक दुबे ने बताया कि सोमवार देर शाम मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर गडही गांव के पास आ रहे बाइक सवारों को रोककर कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके और दोनों भागने लगे। मगर पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।

उन्होंने अपना नाम रामनरेश यादव निवासी सैजलपुर व केशवराम निवासी पायरखास बताया। दोनों ने बताया कि बाइक चोरी की है। मनकापुर के नगराडीह गांव के रहने वाले सुनील यादव ने चोरी की बाइक उन्हें बेचने के लिए दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 केशवराम की निशानदेही पर उसके घर से बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। जबकि रामनरेश के घर से एक व सुनील यादव के घर से दो बाइकें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें