फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह भाइयों को बंधक बना लूटी ट्रैक्टर-टॉली

Sun, 08 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजापुर चौधरी गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर मैजापुर चीनी मिल जा रहे दो सगे भाइयों को सुमेरपुर गांव के पास छह बदमाशों ने असलहों के बल पर बंधक बना लिया। उनकी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोबाइल व आठ सौ रुपये की नकदी लूट लिया। विरोध पर दोनों भाइयों को एक बाग में बांधकर फेंक दिया और भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद दोनों भाई किसी तरह सुमेरपुर गांव पहुंचे और दूसरे के मोबाइल से घटना की सूचना भाई व पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर चौधरी गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर मैजापुर चीनी मिल के लिए निकला था। अखिलेश के साथ उसका छोटा भाई श्रीकृष्ण गुप्ता भी था।

अखिलेश का कहना है कि रात करीब 11 बजे वह कटरा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बगल के बाग में पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने असलहों के बल पर उन्हें रोक लिया। ट्रैक्टर के रुकते ही बदमाश उन पर टूट पड़े और दोनों को गमछे से बांध दिया। इसके बाद चार बदमाश असलहे की नोक पर उन्हें रोककर खड़े हो गए और दो बदमाश उनकी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


चारों बदमाशों ने मोबाइल फोन व आठ सौ रुपये लूट लिए और उन्हें पास के ही बाग में फेंककर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद अखिलेश व श्रीकृष्ण पड़ोस में स्थित सुमेरपुर गांव पहुंचे और हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही नाकेबंदी कर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह क्षेत्राधिकारी करनैलगंज सबीहुल हम्द ने घटनास्थल का मुआयना किया और दोनों भाइयों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें