ललिया थाना क्षेत्र की एक बाजार में सोमवार की रात किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के दो युवकों ने दुराचार किया। घटना को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है।
एक युवक की पहचान कर ली गई है, दूसरे आरोपी का पता नहीं चल पाया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। बाजार में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
ललिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात किशोरी घर में अकेली थी। पीड़िता के पिता जरूरी काम से कहीं गए थे। पीड़िता ने बताया कि देर रात उसके घर ग्राम घुमनहवा निवासी सलमान तथा उनका एक साथी आए और उसे बहलाकर अपने साथ ले गए।
देर रात जब किशोरी के पिता घर पहुंचे तो देखा बेटी घर में नहीं है। लोगों के साथ पिता ने बेटी की तलाश शुरू कर दी। रात में ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के सक्रिय होने पर पीड़िता घर लौट आई।
उसने बताया कि सलमान तथा उसके साथी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर सलमान तथा उसके साथी (नाम अज्ञात) के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई है। घटना दो संप्रदायों के बीच होने के कारण बाजार में तनाव व्याप्त है। तनाव को देखते हुए मौके पर एएसपी एसके राय को भेजा गया है।
बाजार में पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।