फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को पिकअप ने रौंदा

Fri, 01 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
Kolkata accident
विज्ञापन
परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने एक बुजुर्ग महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से बाजार में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पिकअप चालक के खिलाफ परसपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

परसपुर थाना क्षेत्र के अकेलेवीरपुर लाली गांव के रहने वाले सूर्यलाल यादव के पौत्र विनोद कुमार यादव ने बताया कि उसकी दादी रघुराई (55) शुक्रवार की सुबह सात बजे अपने घर से दूध बेचने के लिए भौरीगंज बाजार गई थी।

वहां से लौटते समय भौरीगंज बाजार की मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पिकअप को थाने ले आई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में विनोद कुमार ने थाना परसपुर में पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें