करीब 35 वर्षीय युवक की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने शव को किनकी गांव के पास सड़क किनारे पटरी पर फेंक दिया। मंगलवार की सुबह युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
उधर से गुजर रहे किनकी गांव के एक युवक ने शव पड़ा देखा तो गांव वालों को खबर दी। हत्या की सूचना पर वहां गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
थाना मोतीगंज क्षेत्र के किनकी गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव पड़ा होने की खबर उधर से गुजर रहे किनकी गांव के रहने वाले विजलेश शुक्ल ने गांव वालों को दी।
इससे वहां गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। गांव वालों का कहना है कि बदमाशों ने युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को किनकी गांव के समीप सड़क किनारे पटरी पर फेंक दिया। युवक के गले, दाहिने हाथ में चोट के निशान मिले हैं।
मौके पर युवक का खून पड़ा मिला है। विजलेश शुक्ल ने बताया कि बदमाशों ने युवक के दांत भी किसी भारी चीज से तोड़े गए हैं। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने किनकी गांव व आस-पास के गांव के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की।
मगर गांव वाले शव की शिनाख्त नहीं कर सके। इसलिए माना जा रहा है कि युवक की हत्या करने बाद बदमाशो ने शव को यहां लाकर फेंका है। सीओ मनकापुर विजय आनन्द ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
किनकी गांव के समीप सड़क किनारे हत्या कर फेंके गए अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त कराना मोतीगंज पुलिस के अबूझ पहेली बनी हुई है। युवक के दाहिने हाथ पर दूधनाथ लिखा मिला है। अब पुलिस दूधनाथ नाम के युवक को आस-पास के गांवों में तलाश रही है।
जिससे शव की शिनाख्त हो सके। किनकी गांव के विजलेश शुक्ल ने बताया कि युवक आस-पास के गांव का रहने वाला नहीं है। बदमाशों ने हत्या कहीं और की है और शव को यहां लाकर फेंका है।
युवक की गला घोंटकर किनकी गांव के पास मंगलवार को हत्या करके फेंके गए शव की सूचना के बाद पहुंची फारेंसिक टीम ने मौके पर पड़े खून का नमूना लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर फोटोग्राफी भी की है। जिससे हत्या के खुलासे में मदद मिल सके। फोरेंसिक टीम खून की जांच के बाद मोतीगंज पुलिस को रिपोर्ट सौंपेगी।