फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग कर खाते से उड़ाई रकम

Wed, 18 Nov 2015 11:35 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिट कार्यालय तुलसीपुर में तैनात वनकर्मी मनीष कुमार ने एसपी व बैंक अफसरों को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि मंगलवार सुबह उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया।
विज्ञापन


उसने एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर मनीष से उसके खाते की डिटेल ले ली और फिर उसके अकाउंट से पांच हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। मनीष के मोबाइल फोन पर पांच हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग का मैसेज आया तो उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने एसबीआई के शाखा प्रबंधक व थानाध्यक्ष तुलसीपुर को सूचना दी।

बैंक अधिकारियों ने कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष तुलसीपुर भीष्मपाल सिंह ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है। इसकी छानबीन के लिए साइबर सेल को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें