डेढ़ माह पहले कंपिल रोड पर भांजे के साथ लूट और मामा की हत्या का पुलिस ने
पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। इनसे लूटा गया
मोबाइल, बैग और हत्या में प्रयुक्त तमंचे के अलावा एक और तमंचा भी बरामद
किया है। एसपी ने खुलासे पर टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।
15
अगस्त की देर रात 10.30 बजे कंपिल रोड पर अलीगंज के गांव कुदेशा निवासी
ब्रजभान पुत्र राजाराम अपने भांजे जसवीर पुत्र धर्मपाल निवासी रायपुर के
साथ घर जा रहे थे। लखनपुर मोड के पास चार लुटेरों ने इनसे लूट कर ली।
ब्रजभान के विरोध करने पर लुटेरों ने बैग लूटकर उसे गोली मार दी। घायल
ब्रजभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तभी से पुलिस इस हत्या
का खुलासा
करने के लिए हाथ पैर मार रही थी। पुलिस को लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर
लगाकर हत्यारों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने रायपुर निवासी
नफीस पुत्र मुफीद और सोनेलाल पुत्र उजागर निवासी नौगवां थाना मेरापुर को
हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। इन्होंने बताया
कि उनके साथ रायपुर के दो अन्य युवक
भी इसमें शामिल हैं। पहले सभी ने मंडी
समिति के पास बैठकर शराब पी । इसके बाद बाइक से रायपुर की ओर जाने लगे।
रास्ते में मामा-भांजे को पैदल जाते देख इन्हें घेर कर लूट लिया। मृतक के
विरोध करने और तमंचे की छीना झपटी में गोली लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि सोनेलाल के पास से लूटा गया बैग और हत्या
में
प्रयुक्त तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए। नफीस के पास से एक तमंचा
चार कारतूस और लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि दो अन्य
आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने कोतवाल रूम सिंह को पांच हजार और
टीम के सदस्यों को पांच हजार रु पये के ईनाम का ऐलान किया है।