फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरी, किसान की जान गर्ई

Tue, 10 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव में मंगलवार की दोपहर बिजली गिरने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन को दी है। वहीं, दोपहर बाद तेज आंधी आई और गरज के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। 
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव के मजरा बिचलेपुरवा का रहने वाला किसान रामभजन (55) मंगलवार को अपने गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहा था। दोपहर में मौसम में बदलाव के बाद तेज आंधी चलने लगी।

इसी बीच तेज आवाज के साथ उसके खेत में बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से रामभजन गंभीर रूप से झुलस गया। ग्राम प्रधान अजय सिंह ने बताया कि आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना उसके परिवारीजनाें को दी और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानेपुर पहुंचे। लेकिन रामभजन की गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि रामभजन की मौत की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार ने बिजली गिरने से किसान की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। लेकिन किसान के परिवारीजन शव के अन्त्य परीक्षण के लिए तैयार नहीं हैं। अगर परिवारीजन शव का अन्त्य परीक्षण कराते हैं तो उन्हें शासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें