फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भाइयों समेत छह पर एससीएसटी एक्ट का केस

Wed, 15 Jul 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना इटियाथोक क्षेत्र के निसारुलपुर गांव की रहने वाली मीरादेवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की थी।
विज्ञापन


जिसमें कहा गया कि इसी गांव के रहने वाले वंशीलाल अपने साले विशुन के साथ 29 मार्च की सुबह उसके घर आ धमके और उसके पति राजेन्द्र प्रसाद के बारे में पूछा। मगर उसका पति घर पर नही था। मीरादेवी के मुताबिक दोनों ने उससे गन्ना छीलने व ट्रॉली में लोड कराने के लिए कहा।

मीरा ने बताया कि जब उसने बकाया पिछली मजदूरी मांगी तो धमकी देते हुए चले गए। मीरा के मुताबिक देर रात 11 बजे वंशीलाल अपने भाई सुरेश उर्फ चोचे, कमलेश, झीनू, साले विशुन व बड़कऊ के साथ लाठी-डंडा व असलह लेकर चढ़ आए। मीरा देवी के मुताबिक वह मड़हे में सो रही थी तभी वंशीलाल ने उसे पकड़ लिया और अभद्रता की।
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर उसका पति राजेन्द्र बाहर निकला तो सभी उसे पीटने लगे। गांव के तमात लोगों के आ जाने पर धमकी देते हुए भाग निकले। अदालत ने थानाध्यक्ष इटियाथोक को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए।

जिसपर थाना इटियाथोक में मीरा देवी की तरफ से वंशीलाल उसके भाई सुरेश उर्फ चोचे, झीनू, कमलेश, बड़कऊ व विशुन के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें