फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में महिला को जलाया, हालत गंभीर

Wed, 28 Jun 2017 10:11 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में एक महिला पर पड़ोसियों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग से महिला 40 फीसदी तक जल गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। इस मामले में महिला के पिता ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मामला इटियाथोक थानाक्षेत्र के अनंतपुरवा बरडीहा गांव का है। यहां रहने वाले गोकर्ण के पास तकरीबन 15 बीघा खेत और मकान है। परिवार में गोकर्ण (43) के अलावा उसकी पत्नी लीलावती (40) और चार बच्चे हैं। जिसमें पति गोकर्ण और उसका एक बेटा सुनील मुंबई में रहते हैं।

पत्नी लीलावती तीन बच्चे लल्लू (10), प्रहलाद (7) व कचना (7) के साथ गांव में रहती है। लीलावती के पिता दयाराम निवासी लखनीपुर इटियाथोक का कहना है कि मंगलवार रात उसकी बेटी लीलावती तीन बच्चों के साथ घर के बाहर सो रही थी।
विज्ञापन


एक चारपाई पर उसके तीन बच्चे एक साथ थे। लीलावती अलग चारपाई पर अकेले सो रही थी। तभी पड़ोसियों ने केरोसिन डालकर लीलावती को आग के हवाले कर दिया। लेकिन गमीनत रही कि हल्ला-गोहार मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया।

मामले में लीलावती के पिता दयाराम की ओर से गांव के चार लोगों के खिलाफ उसकी बेटी को जलाकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें गांव के चार लोगों समझावन, हरिश्चन्द्र,, दिललगने व भोंदू को नामजद किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें