मेहनौन विकास सेवा संस्थान के प्रबंधक जैनुलआब्दीन खां के मुताबिक रेतवागाड़ा के मजरा जलालपुर निवासी महादेव (64) बुधवार की सुबह करीब सात बजे अपने खेत की तरफ जा रहे थे। सामने घना कुहरा होने के चलते महादेव रास्ते में आ रहे सांड़ को नहीं देख सके और सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।
इस हमले मे महादेव गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान महादेव की मौत हो गई।