फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परसुपर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव के मजरा रूपीपुरवा के रहने वाले एक युवक की हत्या कर अर्धनग्न अवस्था में शव उसके ही गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। बुधवार की शाम शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना तरबगंज में तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव के मजरा रूपीपुरवा के रहने वाले ललित कुमार पांडेय ने बताया कि उनका बड़ा भाई राजेश पांडेय (35) मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अपनी बीमार पत्नी की दवा लाने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई, मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका।

बुधवार की शाम लगभग सात बजे घरवालों को सूचना मिली कि राजेश की साइकिल उसके गन्ने के खेत में खड़ी है। ललित के मुताबिक जब परिवार के लोगों के साथ वह मौके पर पहुंचा तो साइकिल से कुछ ही दूरी पर राजेश का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके कान से खून का रिसाव हो रहा था।
विज्ञापन



पास में ही उसकी पैंट, कच्छा, बीयर की तीन केन, नमकीन का पैकेट व सिगरेट पड़ी मिली। ललित ने बताया कि उसके भाई की हत्या करके शव को उसी के गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है। सूचना पर सीओ करनैलगंज जितेंद्र कुुमार दुबे, थानाध्यक्ष बीएन सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें