फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियो को जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बहनों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगाने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बडहरवा टोले में घर में सोई तीन किशोरियों के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगाने के प्रयास का आरोप लगा है। गुरूवार की देर शाम पुलिस को मामले की सूचना मिली तो पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
बड़हरवा निवासी पीड़िता कोइली देवी का आरोप है कि घटना के वक्त वह घर पर नहीं थी। उसके पति मंदबुद्धि हैं। बुधवार की रात एक कमरे में उसकी तीन बेटिया सुमन (17), सपना (11), अनुष्का (4) एक साथ मच्छरदानी लगाकर सोई थीं। आधी रात में पश्चिम तरफ से दीवार के झरोखे के रास्ते हमलावरों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगाने की कोशिश की। विस्तर धू-धू कर आग से जलने लगा। इसी बीच बेटियां जग गई। किसी तरह आग को बुझाया गया। पीड़िता ने शुक्रवार की शाम को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ हनुमानगंज बृजेश मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश
खडडा। गोरखपुर- नरकटियागंज रेल खंड पर पनियहवा स्टेशन व गंडक रेल पुल के बीच बृहस्पतिवार की देर शाम एक महिला का शव मिला। सूचना पर खड्डा पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। महिला के शरीर पर मैक्सी व दुपट्टा था। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। एसआई अमित राय ने बताया कि रेलवे लाइन पर महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। महिला के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें