फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स टीम को बंधक बनाया

Sat, 29 Aug 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वैट चोरी पकड़ने के लिए गोंडा रेलवे स्टेशन के पार्सल घर पर छापा मारने आयी लखनऊ की वाणिज्य कर विभाग टीम को बंधक बना कर दबंगों ने करीब 10 लाख रुपये के वैट चोरी के माल को छुड़वा लिया। टीम के अधिकारी ने मामले में नगर कोतवाली में तीन नामजद के अलावा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो वैट चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गोंडा में कई साल से वैट चोरी से माल मंगाकर व्यापारियों को देने का काम चल रहा है। स्थानीय स्तर के इनकम टैक्स विभाग के अफसरों की सेटिंग के कारण करीब डेढ़ साल से बडे़ पैमाने पर रेलवे के जरिये बाहर से वैट चोरी में कारोबारियों का माल आता था।

इसकी सूचना लखनऊ  मुख्यालय को मिली तो शुक्रवार की शाम इनकम टैक्स लखनऊ के असिस्टेंट कमिश्नर अरूणेन्द्र कुमार की अगुवाई में अफसरों की एक टीम ने गोंडा रेलवे स्टेशन के पार्सल घर पर  छापा मारा। यहां टीम ने 20 कार्टन में करीब 10 लाख रुपये के वैट चोरी में बाहर से मंगाया माल पकड़ा।
विज्ञापन


 माल वाहनों पर लाद कर व्यापारियों के ठिकाने पर भेजा जा रहा था। मौके पर ही वैट चोरी के कारोबारियों को माल समेत पकड़ने पर वे लोग अफसरों से भिड़ गए। इतने में माल ले जाने वालों ने अपने करीब 12 से अधिक गुर्गों को बुला लिया। उन्होंने अफसरों को घेरकर बंधक बना लिया और पकड़े माल को छुड़वाकर ले गए।

टीम के अफसरों ने मदद के लिए पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन किया लेकिन जब तक पुलिस टीम आती वे लोग माल ले जा चुके थे। इसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर अरूणेन्द्र कुमार ने कोतवाली नगर में सलीम, बब्लू, अम्बोले, व निजाम के अलावा 15 अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर  मामला दर्ज कराया।

‘लखनऊ के वाणिज्य कर विभाग के अफसर ने वैट चोरी में पकड़े गए माल को टीम को बंधक बना कर जबरन छुड़ा ले जाने के मामले में सलीम, बब्लू, अम्बोले व निजाम आदि पर केस दर्ज कराया है। मामले की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। - शिव पति सिंह,  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर गोंडा।


‘विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे से आने वाले वैट चोरी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इसके तहत छापेमारी करने के लिए लखनऊ  से टीम गोंडा गई थी। वहां रेलवे से आने वाले माल को पकड़ा गया तो उन लोगों ने टीम को और लोगों के साथ मिलकर घेर लिया और वैट चोरी में पकड़ा माल छुड़ा लिया। कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया। घटना की रिर्पोट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।  - अरूणेन्द्र कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें