फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी को लूटा

Mon, 16 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रौलिया बाबूराम गांव के पास शनिवार की रात खरीदारी करके घर लौट रहे किराना व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने 10 हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में किराना व्यवसायी ने थाना इटियाथोक में बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के नारेमहरीपुर गांव के रहने वाले रसीद अहमद ने बताया कि वह गांव में अपने घर पर किराने की दुकान चलाता है। रसीद के मुताबिक शनिवार की रात आठ बजे वह दुकान का सामान खरीदने के लिए बाइक से इटियाथोक बाजार गया था।

वहां से खरीदारी करने के बाद वह लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मिश्रौलिया बाबूराम गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसकी गाड़ी में बाइक भिड़ाकर उसे गिरा दिया और 10 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


इस मामले में रसीद अहमद ने थाना इटियाथोक में बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक फणींद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें