फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये हड़पने को मजदूर का कत्ल

Sat, 24 Oct 2015 10:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख रुपये हड़पने के लिए ट्रक मालिक ने अपने साथी के संग मिलकर गुरुवार देर शाम एक मजदूर की हत्या कर दी और शव को रामस्वरूप पुरवा के पास फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मजदूर के छोटे भाई ने नवाबगंज थाने में ट्रक मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के मजरा महारानी पुरवा के रहने वाले बबलू यादव ने बताया कि उसका बड़ा भाई पप्पू यादव (35) बाजपुरवा निवासी नंगू उर्फ नंदलाल के ट्रक पर धान की लोडिंग का काम करता था।

बबलू के मुताबिक नंगू के पास पप्पू के तीन लाख रुपये जमा थे। वह नंगू से अपने रुपये मांग रहा था, मगर नंगू उसके रुपये वापस देने को तैयार नहीं था। इसको लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन


बबलू का आरोप है कि 22 अक्तूबर की सुबह पप्पू धान की लोडिंग करने नंगू के पास गया था। तभी नंगू ने तीन लाख रुपये हड़पने के लिए अपने साथी रामसुभावन निवासी कल्याणपुर के संग मिलकर पप्पू की हत्या कर दी और शव रामस्वरूप पुरवा के पास फेंक दिया।

इस मामले में बबलू यादव ने नवाबगंज थाने में नंगू उर्फ  नदंलाल व राम सुभावन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज थाने के इंस्पेक्टर रामनगीना सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें