फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी की पर्यटक का ट्रेन में बैग चोरी

Wed, 11 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से मंगलवार शाम को गोरखपुर के रास्ते नेपाल जाने के लिए निकली जर्मनी की महिला पर्यटक मार्लेमोलिटम का ट्रेन में बैग चोरी हो गया। बैग में 2500 डालर (1.60 लाख रुपये), पासपोर्ट, आईफोन, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड आदि सामान था। गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहीं मार्लेमोलिटम ने बाराबंकी में बैग चोरी होने के बाद गोंडा जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


जर्मनी के बर्लिन शहर की रहने वाली मोर्लेमोलिटम (36) भारत में घूमने आईं हैं। उन्हें मंगलवार को दिल्ली से गोरखपुर के रास्ते नेपाल जाना था। ट्रेन का रिजर्वेशन नहीं हो पाने के कारण वह गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हो गईं।

बुधवार सुबह बाराबंकी पहुंचने पर मोर्लेमोलिटम को उनका बैग चोरी होने का पता चला, मगर तब तक ट्रेन चल दी। इस पर उन्होंने गोंडा पहुंचकर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मोर्लेमोलिटम के मुताबिक बैग में 2500 डालर (1.60 लाख रुपये), पासपोर्ट, आईफोन, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड आदि सामान था।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण यादव का कहना है कि, महिला पर्यटक मोर्लेमोलिटम की तहरीर पर बैग चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चूंकि घटनास्थल बाराबंकी बताया जा रहा है, ऐसे में विवेचना बाराबंकी जीआरपी ट्रांसफर कर दी गई है। 

यात्रियों ने चंदा करके भेजा दिल्ली
बैग चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जीआरपी ने जर्मनी की पर्यटक की कोई मदद नहीं की। नेपाल का टूर कैंसिल करके पर्यटक ने दिल्ली लौटने का फैसला किया। इसके बाद मोर्लेमोलिटम ने स्टेशन पर यात्रियों से मदद मांगी। इस पर कुछ यात्रियों ने चंदा करके उनके लिए दिल्ली के रेल टिकट की व्यवस्था की।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें