फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों से लूटे चार लाख रुपये

Mon, 01 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक की महराजगंज शाखा से सोमवार की शाम मुख्य शाखा में जमा करने के लिए बाइक से रुपये लेकर निकले बैंककर्मियों को तमंचा सटाकर लुटेरों ने चार लाख रुपये लूट लिए। लूट की सूचना पर पहुंचे डीआईजी व एसपी ने बैंक कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


इस मामले में शाखा के कैशियर ने कोतवाली नगर में बाइक सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी का कहना है कि लूट के खुलासे के लिए थाने की पुलिस के साथ ही स्वाट टीम को टास्क सौंपा है।

इलाहाबाद बैंक की महराजगंज शाखा के कैशियर मिथुन राव ने बताया कि सोमवार की शाम बैंक का काम समाप्त करने के बाद कैश मिलान किया गया। इसके बाद वह एक बैग में चार लाख रुपये लेकर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी रवि कुमार के साथ बाइक से मुख्य शाखा में जमा करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


कैशियर के मुताबिक बैंक के समीप ही बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से धमकाते हुए उनकी बाइक रोक ली। इसी बीच एक बदमाश ने हवाई फायर किया और इसके बाद उन्हें तमंचा सटा कर धमकाते हुए रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फैजाबाद बाईपास रोड की ओर भाग निकले।

लूट की सूचना पर डीआईजी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। डीआईजी व एसपी ने बैंक कर्मियों से पूछताछ की। इस मामले में कैशियर मिथुन राव ने कोतवाली नगर में बाइक सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए कोतवाली नगर पुलिस के साथ ही स्वाट टीम को टास्क सौंपा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें