फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के जेवर चोरी

Thu, 09 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में बीती रात चोरों ने चार घरों को खंगाला। चारों घरों से चोर 36 हजार रुपये समेत करीब पांच लाख के जेवर उठा ले गए। जलालपुर गांव के मजरा डीहा निवासी शांति देवी पत्नी दशरथ पांडेय ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे बहू पुष्पा कुत्तों की आवाज सुनकर जगी तो उसने देखा कि घर के पास हलचल हो रही थी।
विज्ञापन


करीब जाने पर देखा तो चार लोग कच्छा बनियान व गमछा लपेटकर खड़े थे। जैसे ही बहू ने टोका तो उन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया घर में घुस गए। शांति ने बताया कि चोर घर से एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने की दस ग्राम की अंगूठी व एक जोड़ी सोने के टॉप्स उठा ले गए। शांति ने चोरी गए जेवर की कीमत 75 हजार रुपये बताई है।

वहीं, दूसरी वारदात बगल के गांव लौव्वावीरपुर के वीरईपुरवा के कमला प्रसाद के घर रात करीब दो बजे हुई। कमला प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला था तथा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से 30 हजार रुपये, सोने की मटरमाला, सोने की चार चेेन, कान के टप्स, सोने की कील, चांदी की चार जोड़ी पायल, तीन कमर पेटी व कीमती कपड़े उठा ले गए।
विज्ञापन


इसी गांव के दूसरे मजरा रामसिंह पुरवा के सम्मयदीन व पूर्व प्रधान गंगा राम के घर से भी चोरों ने माल कर दिया। चोर सम्मयदीन के घर से सोने के गहने, पांच चांदी के सिक्के, कपड़ा व चार हजार रुपये तथा गंगादीन के घर से जेवर व दो हजार रुपये पार कर दिए। पी
विज्ञापन


ड़ितों ने वारदात की तहरीर थाने पर दी है। पुलिस कुछ लोगों को उठा कर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष वृजेंद्र सिह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें