फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Thu, 18 May 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बेलसर गांव के एक घर में गुरुवार को छापा मारकर 33 पेटी में रखी 1800 शीशी नकली देशी शराब पकड़ी है। पुलिस ने नकली शराब बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस सात लोगों के खिलाफ थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी एवं स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी अशोक कुमार सिंह की टीम को बुधवार को सूचना मिली कि तरबगंज में बेलसर गांव के एक घर में नकली देशी शराब बनाई जाती है।

इस पर पुलिस टीम ने बेलसर गांव निवासी संजय सिंह के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान मौके पर शराब बना रहे बबलू सिंह निवासी खरगूपुर थाना नवाबगंज, रामसुंदर निवासी सरदवन पुरवा बेलसर तरबगंज व रामप्रताप निवासी फुलवारी बेलसर थाना तरबगंज को पकड़ लिया गया।  
विज्ञापन
जबकि बेलसर गांव का रहने वाला संजय सिंह, बाबू सिंह उर्फ राजकुमार सिंह, ललित तिवारी निवासी पकवान गांव थाना उमरी बेगमगंज व संजय जायसवाल निवासी ददुवा बाजार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
एसपी ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को 33 पेटियों में 180 एमएल की 1800 शीशी नकली देशी शराब, 100 लीटर केमिकल, नगीना ब्रांड के 828 रैपर, आबकारी विभाग के 150 फर्जी होलोग्राम, 770 ढक्कन व 2000 खाली शीशियां मिली हैं।   एसपी के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह नकली शराब बनाकर उसे शीशियों में पैक करके आबकारी विभाग का फर्जी होलोग्राम लगाकर देशी शराब की दुकानों पर बेचते हैं। एसपी ने पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख 26 हजार रुपये बताई है।   एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। मामले में पकड़े गए तीन लोगों समेत सात के खिलाफ जालसाजी, अपमिश्रण व आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें