फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

Sat, 01 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी में रह रहे एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर अनर्गल कमेंट लिखने से नाराज अमदही गांव के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। नागरिकों ने गांव में आरोपी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 153बी व आईटी एक्ट 66 डी व 67 के तहत दर्ज किया है। 
विज्ञापन


    थाना उमरी बेगमगंज के गांव अमदही के निवासी व सऊदी में रह रहे युवक ने फेसबुक पर 25 सितम्बर को एक फोटो पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अनर्गल कमेंट भी लिखा।

ससे नाराज गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया और इसकी तहरीर उमरी बेगमगंज पुलिस को दी। मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा होने के नाते उमरी बेगमगंज पुलिस ने इस पूरे मामले में सऊदी में रह रहे मो. इदरीश के खिलाफ आईपीसी की धारा 153बी व आईटी एक्ट 66 डी व 67 के तहत दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें