फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में युवक की डूबकर मौत

Wed, 24 Jun 2015 11:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज क्षेत्र के कटरा घाट पर बुधवार को दोपहर सरयू नदी में स्नान करने गया एक युवक डूब गया। करीब चार घंटे तक चली खोजबीन के बाद मलौना गांव के गोताखोर फूलचंद ने उसका शव 25 मीटर दूर नदी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इसके पहले आक्रोशित लोगों ने लखनऊ-गोंडा मार्ग पर जाम लगाकर पीएसी के गोताखोरों को बुलाने की मांग की थी। पीएसी के गोताखोर जब तक आते, तब तक शाम को युवक का शव नदी से निकाल लिया गया।

बताया जाता है कि करनैलगंज के मोहल्ला नई बाजार निवासी मोहम्मद जीशान (21) अपने साथी मोहम्मद उस्मान व मोहम्मद आकिफ के साथ दोपहर को सरयू में स्नान करने गया था। नहाते समय जीशान गहराई में चला गया। जब वह डूबने लगा तो उसके साथ नहा रहे उस्मान व आकिफ ने पास में पड़े एक बांस से उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवकों ने घर पहुंच कर जीशान के परिवारीजनों को जानकारी दी। इस पर परिवारीजन सहित करीब 500 लोग सरयू पुल व घाट पर पहुंच गए। इसी बीच स्थानीय लोगों ने नदी में जाल डालकर जीशान को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

इसके बाद घाट पर जुटे परिवारीजनों और कस्बावासियों ने गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। एसडीएम वीके सिंह, तहसीलदार अमर किशोर, सीओ एस हम्द व इंस्पेक्टर बृजकिशोर ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।

एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि फैजाबाद से पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया था, लेकिन शाम को मलौना गांव निवासी फूलचंद ने सरयू से जीशान का शव नदी से निकाल लिया। फूलचंद के अनुसार जहां युवक डूबा था, उसका शव करीब 25 मीटर दूर नदी में मिला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें